सपनों में ये चीजें दिखाई देने से मिलते हैं शुभ संकेत, मां लक्ष्मी करेंगी धन की वर्षा

वैसे तो हर व्यक्ति सोते हुए कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने रात को सोते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ दिन में। कुछ सपनों को हम गहरी रात में देखते हैं तो कुछ तड़के सुबह।

वैसे तो हर व्यक्ति सोते हुए कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने रात को सोते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ दिन में। कुछ सपनों को हम गहरी रात में देखते हैं तो कुछ तड़के सुबह। सपनों की बात की जाए तो हमें कई बार अच्छे सपने दिखाई देते हैं तो कई बार हम खराब सपने भी देखते हैं। हालांकि, कई सपनों को हम सुबह उठते के बाद भूल जाते हैं और कई सपने हमें याद रहते हैं।

ये सपने बना देंगे आपको अमीर

अगर विज्ञान की बात करें तो व्यक्ति सपनों में जो कुछ भी देखता है, उसका 90 फीसदी हिस्सा भूल जाता है। वहीं अगर हम स्वप्न शास्त्र की बात करें तो इसमें कुछ सपनों का देखना शुभ संकेत माना जाता है, तो वहीं कुछ सपने अशुभ संकेत की ओर भी इशारा करते हैं। कुछ सपनों का मतलब यह भी होता है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते मामले के चलते फिर लागू किया गया रात्रि कर्फ्यू

* अगर आप सपने में खुद को किसी ऊंचे स्थान पर या फिर किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि जल्द ही आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है या फिर करियर में ऊंचाई पर जाने का संकेत देता है। ऐसे सपने सफलता के सूचक होते हैं।

* अगर आप सपने में किसी देवी-देवता या फिर देवस्थान के दर्शन करते हैं तो यह बहुत ही शुभ होते हैं। इस सपने का मतलब होता है कि आपके ऊपर ईश्वरीय कृपा होने वाली है। जल्दी ही माता लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा की बारिश करने वाली हैं।

* अगर आप सपने में कोई मधुमक्खी का छत्ता देखते हैं तो यह भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह सपना आपको धन-प्राप्ति का संकेत देता है। साथ ही सपने में शहद देखना भी धन से जुड़ा संकेत देता है।

* सपने में आप किसी स्त्री को नृत्य करती हुए देखते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो यह माता लक्ष्मी के आगमन और धन की बारिश होने का संकेत देता है।

साभार

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button