इस अनोखे पत्थर के बारे में जान आप भी रह जाएंगे हैरान, जिसे पीटने पर निकलती हैं ऐसी आवाजें…

अक्सर आपने कई चमत्कारिक और अद्भुत पत्थरों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको कभी ऐसे अनोखे पत्थर के बारे में जानकारी मिली है, जिसे बजाने पर घंटी की आवाज आती है। आपको इस पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है।

अक्सर आपने कई चमत्कारिक और अद्भुत पत्थरों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको कभी ऐसे अनोखे पत्थर के बारे में जानकारी मिली है, जिसे बजाने पर घंटी की आवाज आती है। आपको इस पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है।

जी हां, मध्य प्रदेश के रतलाम में मां दुर्गा के मंदिर के पास एक ऐसा अनोखा पत्थर मौजूद है, जिसको बजाने पर घंटी की तरह आवाज आती है। इस पत्थर से निकलने वाली आवाजों को सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं और तो और कई लोग इसे दैवीय चमत्कार मानते हैं।

दरअसल, रतलाम से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर बेरछा गांव के निकट पुरानी पहाड़ी पर बना यह मंदिर अंबे माता के मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर इस पहाड़ी पर ही एक अनोखा पत्थर मौजूद है। जिस पर किसी अन्य पत्थर के टक्कराने पर धातु की तरह आवाज निकलती है। हैरानी की बात यह है कि पत्थर से निकलने वाली ये आवाज घंटी की तरह सुनाई देती है, जिसे लोग चमत्कार कहते है और उस पत्थर को चमत्कारी पत्थर मानते हैं।

यह भी पढ़ें : भूत के साथ रिलेशनशिप में थी ये महिला, बनना चाहती थी मां लेकिन…

बता दें कि पहाड़ी पर बना यह मंदिर काफी प्राचीन है, जिसका इतिहास काफी पुराना है। लोगों का कहना है कि इस मंदिर को सबसे पहले एक ग्रामीण ने देखा था, जिस समय इस मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं था। इसके बाद में ग्रामीणों ने यहां पहुंचने के लिये एक कच्चा व सकरा रास्ता बनाया, ताकि मंदिर तक आवश्यक पूजा व अन्य सामग्री ले जा सकें।

वैसे तो पूरी पहाड़ी पत्थरों से भरी हुई है, लेकिन इस प्राचीन मंदिर से थोड़ी ही दूर एक अनोखा पत्थर मौजूद है, जिसे बजाने पर उसमें से धातु की तरह टन-टन की आवाज आती है, जो घंटी की आवाज की तरह सुनाई देती है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस अनोखा पत्थर अंबे माता के मंदिर से करीब 700 मीटर दूरा है, जहां पैदल भी जा सकते हैं।

घंटी की तरह आवाज निकालने वाले इस अनोखे पत्थर का राज़ आज भी रहस्य बना हुआ है। कई ग्रामीणों ने दैवीय चमत्कार मानते हुए इस पत्थर की पूजा भी शुरू कर दी है और यहां पर एक ध्वज भी लगा दिया है। इन दिनों इस पत्थर से निकलने वाली आवाजों को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button