बिहार चुनाव: सर्वे में जीती राजग, पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार

पटना। बिहार में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होने पाँच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक गलियारों का माहौल काफी गरम हो गया है। सभी राजनीतिक दल हर हाल में जीत दर्ज करने की कवायद में जुटे हैं। इस चुनाव में जीत चाहे जिस भी दल की हो लेकिन शनिवार को कई समाचार चैनलों द्वारा किए जा रहे सर्वे में भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। 33 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
दरअसल, शनिवार को कई समाचार चैनलों ने राज्य में एक चुनावी सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पता चला कि चुनाव में राजग कम से कम 140 सीटें अर्जित कर पूर्णबहुमत से सरकार बनाएगी जबकि दूसरा स्थान जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन का रहेगा जिसके खाते में लगभग 70 सीटें आएंगी। शेष सीटें वामपंथी व सपा गठबंधन वाले तीसरे मोर्चे को जाएंगी।
समाचार चैनलों द्वारा किए गए सर्वेक्षण में बताया जा रहा है कि भगवा गठबंधन को 50.8 फीसदी वोट मिलेंगे जबकि नीतीश कुमार-लालू प्रसाद गठबंधन को 42.5 फीसदी वोट मिलेंगे। बताया जा रहा है कि राजग की इस बढ़त के पीछे मुस्लिम वोटबैंक का बहुत बड़ा हाथ है। राज्य में 41.2 फीसदी मुस्लिम वोट उम्मीद के उलट राजग के खाते में जाते नजर आ रहे हैं वहीं 52.6 फीसदी हिंदू वोटर भी राजग की तरफ झुका दिखाई दे रहा है। जबकि यादव वोट अभी भी महागठबंधन पक्ष में ही नजर आ रहे हैं जो लालू की राजद को अपना वोट देने की बात कह रही है।
सर्वे में अन्य राजनीतिक पार्टियों को राज्य के कुल यादव वोटबैंक का 4.7 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार में महिला वोटर्स ने भी राजद पर भरोसा जताया है। 52 फीसदी महिला वोटर्स ने राजद के पक्ष में वोट देने की बात कर रही है। जबकि, 40.5 फीसदी महिला वोटर्स ने महागठबंधन को वोट देने की बात कही है। वहीं, 7.5 फीसदी महिला वोटर्स ने अन्य पार्टियों के पक्ष में नजर आ रही हैं।
मालूम हो कि राज्य कुल 243 विधानसभा सीटों पर 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव होने हैं। वोटों की गणना 8 नवंबर को की जाएगी। इस चुनावी युद्ध में मुख्य लड़ाई भाजपा नीत राजग व सत्ताधारी जदयू-राजद-कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। वहीं यह भी उम्मीद की जा रही है कि सपा व वामपंथी दल भी इस चुनाव के नतीजों पर बड़ा असर डाल सकती हैं।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]