मंत्री राजेंद्र सिंह राणा का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रामीण अभियांत्रिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे राजेंद्र सिंह राणा का मंगलवार को निधन हो गया। वह अर्से से कैंसर से जूझ रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
राणा उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव भी थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजेंद्र सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अखिलेश ने राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के निर्धन एवं कमजोर वर्गों के हित के लिए संघर्ष किया। उन्होंने संगठन व सरकार में सौंपे गए सभी दायित्वों को बखूबी निभाया।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]