BSP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित मेरठ मेयर सुनीता वर्मा और पूर्व MLA योगेश वर्मा ने पकड़ी सपा की ‘साइकिल’, अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कई कार्यकर्ताओं ने आज (शनिवार) सपा ज्वाइन की।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कई कार्यकर्ताओं ने आज (शनिवार) सपा ज्वाइन की। समाजवादी विचार धारा की आवाज को और भी बुलंद करने के लिए बसपा छोड़कर मेरठ नगर निगम की मेयर सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अध्यक्षता वाली समाजवादी पार्टी में मेरठ मेयर सहित 400 बसपा कार्यकर्ताओं ने आज समाजवाद की ‘साइकिल’ थामी है। इसके साथ ही तकरीबन आधा दर्जन मेरठ के पार्षद समाजवाद पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा में शामिल हुए लोगों को शुभकामनाएं दी।.

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी में लगातार बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, जिसमें आज की ज्वाइनिंग ऐतिहासिक बताई जा रही है। सपा के बेड़े में लगातार शामिल हो रहे लोगों से समाजवादियों का मनोबल बढ़ा है।

पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक विजय यादव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री राम भारती, बसपा के पूर्व सांसद लखीमपुर दाउद अहमद ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ ही गोरखपुर के आरएसएस के प्रचारक रहे विनीत शुक्ला अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि लगातार बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो लोग सपा में आये हैं, उन सभी का मैं स्वागत करता हूं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हजारों की संख्या में लोगों के साथ पति-पत्नी दोनों लोग सपा में शामिल हुए हैं, जिनका मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा जी का भी स्वागत करता हूं।

पार्टी अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के विचारों को लेकर सपा आगे बढ़ेगी। पार्टी समाजवादी राष्ट्र कैसे बने, उस पर काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर निधाना साधते हुए कहा कि कृष्ण चंद्र मौर्य के बेटे का अपरहण हुआ, सैकड़ों पत्र सरकार को लिखे, लेकिन न्याय नहीं मिला। प्रदेश में फेंक एनकाउंटर किये जा रहे हैं। बीजेपी की सरकारों में सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं। बीजेपी सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। फेक एनकाउंटर पर सबसे ज्यादा नोटिस बीजेपी की सरकारों को मिले हैं। सपा कार्यकर्ताओं पर कई झूठे मुकदमे लगाये गए।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: राममंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा रहा चंदा, CM योगी ने दिया दो लाख का चेक

साथ ही किसानों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, उन किसानों का सपा समर्थन करती है, ऐसे बिल को वापस लिया जाए। ये बिल किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सपा सरकार पर जाति का आरोप लगाया जाता था। उन्होंने कहा कि आज हम सरकार का आंकड़े खोज रहे हैं कि जातिगत दबदबा किसका है। सपा सरकार पर कहा जाता था कि पांच सीएम हैं, लेकिन प्रदेश में लगता है कि कोई सीएम ही नहीं है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश में सरकार की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button