बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को दी श्रद्धाजंलि

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजे आ गए हैं।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजे आ गए हैं। एनडीए ने 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज़ की है। बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। इसी के साथ लगातार मुख्यमंत्री बन कर नीतीश कुमार ने इतिहास रच डाला है।

नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने भले ही 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन इससे पहले वो 2000 में भी बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके थे। हालांकि हफ्ते भर बाद दी उनकी सरकार बहुमत साबित ना कर पाने की वजह से गिर गई थी। आज हम आपको बताते हैं नीतीश कुमार कब कब मुख्यमंत्री रहे।

यह भी पढ़े: बिहार : पटना में पोस्टर से पटी पड़ी सड़कें लिखा’ बिहार में का बा, नीतीश कुमार बा’

नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2010 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन इस वक्त नीतीश कुमार सिर्फ सात दिनों के लिए सीएम बनें थे। बहुमत ना होने की वजह से उनकी सरकार गिर गई थी। नीतीश कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री 24 नवंबर 2005 को बने। इस बार उन्होंने पांच साल तक सरकार चलाई। तीसरी बार नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2010 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

साल 2014 में लोकसभा चुनावों हार के बाद नीतीश कुमार ने फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उनका ये नैतित फैसला माना गया था। नीतीश ने जीतनराम मांझी को बिहार का मुख्यमं बनाया था। लेकिन फिर चौथी बार नीतीश कुमार ने 22 फरवरी 2015 को सीएम बने। नीतीश कुमार ने 5वीं बार 20 नवंबर 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस चुनाव में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने एक साथ चुनाव लड़ा था।

दो साल बाद नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी से अलग हो गए और बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया। इसके बाद 27 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार ने छठी बार सीएम पद की शपथ ली। अगर नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री बने तो वो सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि NDA में शामिल बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया था कि बिहार में सीएम का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button