Dhanteras 2020: ये मुहूर्त है खरीदारी के लिए सबसे शुभ

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा।

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग खरीदारी करते है। कहा जाता है कि, इस दिन खरीदारी करने से घर मे धन की वर्षा होती है।धनतेरस का पर्व दिवाली के दो दिन पहले मानाया जाता है। धनतेरस को ‘धनवंतरि त्रयोदशी’ भी कहा जाता है।

आपको बता दे कि, आज भी ये मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इनका पूजन करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है। इस दिन धातु की वस्तुओं की खरीदारी सुख-संपन्नता का कारक माना जाता है।

धनतेरस के दिन शाम को घर के बाहर एक दीपक जलाया जाता है। यह दीपक यमराज के लिए जलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यम का दीपक जलाने से यमराज खुश होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़े: लखनऊ- माटीकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, हाथों हाथ बिका लाखों का सामान

धनतेरस के एक दिन पहले यानी 12 नवंबर को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त है। धनतेरस की खरीदारी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही की जाती है। वहीं लोग शुभ मुहूर्त को लेकर काफी परेशान रहते है की कौन सा समय खरीदारी के लिए शुभ है। ऐसे ही कुछ लोगों के लिए हम ये खबर लाएं है जिसकी मदद से लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। आइए जानते है धनतेरस के शुभ मुहूर्त के बारे में।

ये है खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए रात 11:30 से 1:07 बजे और रात 2:45 से अगले दिन सुबह 5:57 तक का शुभ मुहूर्त है। हालांकि 13 नवंबर को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:59 से 10:06 बजे, 11:08 से 12:51 बजे और दिन 3:38 से शाम 5:00 बजे तक का है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button