आंवला नवमी पर भूलकर से भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

आंवला नवमी 23 नवंबर सोमवार को है। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन किया जाता है

आंवला नवमी 23 नवंबर सोमवार को है। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन किया जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता और सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है।

मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करता है। आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन आंवला के पेड़ पर देवताओं का वास होता है। इसके साथ ही इस दिन आंवले का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। लेकिन आंवला नवमी के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

आज के दिन न उधार लेना चाहिए और न देना

ऐसी मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन आर्थिक लेनदेन से बचना चाहिए। इस दिन किसी को धन उधार में देना या किसी से धन उधार में लेना अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़े-कोरोना का कहर :- इन चार शहरों में लगाया कर्फ्यू, सख्ती से लागू होगी पाबंदी..!!

होती है मां लक्ष्मी नाराज

आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवला या फिर किसी अन्य पेड़ को नहीं काटना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर पर दरिद्रता का वास हो जाता है।

आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु और शिव का होता है वास

आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा होती है। माना जाता है कि आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ पर नहीं चढ़ना चाहिए।

आंवला नवमी के दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ के पास गंदगी नहीं करना चाहिए। बल्कि साफ-सफाई करनी चाहिए। इस पेड़ के पास गंदगी करने से भगवान विष्णु जी नाराज हो जाते हैं।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button