एक परंपरा ऐसी, जिसमें महिलाओं का कपड़े पहनना है वर्जित

भारत में अनेक प्रकार की परंपराएं प्रचलित हैं। इन परंपराओं में से कई ऐसी हैं, जिन्हें लोग आज भी मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।

भारत में अनेक प्रकार की परंपराएं प्रचलित हैं। इन परंपराओं में से कई ऐसी हैं, जिन्हें लोग आज भी मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। आप भी हैरान रह जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे कि आज की 21वीं सदी में भी ऐसी बातों पर भरोसा किया जाता है।

गांव की अजीबोगरीब परंपरा

यहां तक कि देश के हर राज्य में कुछ पुराने रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक अजीबोगरीब परंपरा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के पीणी गांव में आज भी निभाई जाती है। इस गांव की औरतें साल में पांच दिनों तक बिना कपड़ों के रहती हैं।

ये भी पढ़ें – अगर आप भी जानना चाहते हैं गर्भ में लड़का है या लड़की तो…

बिना कपड़ों के रहती हैं महिलाएं

जी हां, यह सच है कि इस गांव की यह अजीबोगरीब परंपरा सावन के महीने में निभाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन पांच दिनों में अगर कोई भी महिला करड़े पहन लेती है तो उसके घर में कुछ अशुभ हो सकता है या फिर कोई अप्रिय समाचार सुनाई पड़ सकता है। कई सालों से चली आ रही इस परंपरा को गांव के हर घर में निभाया जाता है।

womens

परंपरा के पीछे की कहानी

आपको बता दें कि इसके पीछे की एक कहानी है। इस गांव के लोगों का ऐसा मानना है कि सदियों पहले यहां एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था। उस राक्षस का गांव के देवताओं ने अंत किया। जिसके बाद ऐसी मान्यता है कि लाहुआ देवता आज बही गांव में आते हैं और बुराइयों से लड़ाई लड़ते हैं।

हालांकि, वक्त बीतने के साथ-साथ इस परंपरा में कुछ बदलाव किया गया है। अब इस परंपरा को निभाने के लिए महिलाएं बेहद पतला कपड़ा पहनती हैं और पांच दिनों तक पहने हुए कपड़े नहीं बदलती हैं। लेकिन पहले इन दिनों में महिलाएं कपड़े नहीं बदलती थीं।

हंसने पर भी लगती है पाबंदी

मान्यता यह भी है कि इन पांच दिनों तक गांव के अंदर किसी भी प्रकार कोई जश्न और कार्यक्रम बंद कर दिया जाता है। गांव के लोग मांस-मदीरा का सेवन बंद कर देते हैं। यहां तक कि लोग इन दिनों में हंसना भी बंद कर देते हैं। इन दिनों महिलाएं खुद को समाज से बिल्कुल अलग कर लेती हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button